बिकरू काण्ड: विकास दुबे का साथी उमाकांत ने किया सरेंडर, 50 हजार का इनाम था घोषित

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Aug, 2020 03:01 PM

bikeru scandal vikas dubey s partner umakant surrenders

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का साथी उमाकांत ने शनिवार को चौबेपुर थाने में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

कानपुर: कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का साथी उमाकांत ने शनिवार को चौबेपुर थाने में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। उमाकांत अपने गले में तख्ती टांगकर अपने परिवार के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। उमाकांत के साथ थाने पहुंचे उसके परिजनों ने पुलिस से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई। 

PunjabKesari

डीआईजी प्रतिन्दर सिंह ने बताया कि उमाकांत पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। डीआईजी का कहना है कि उमाकांत से गहनता से पूछताछ की जा रही है।बिकरू काण्ड में उसने किन हथियारों का इस्तेमाल किया था उसकी जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही उसको घटनास्थल पर ले जाकर उससे और जानकारी हासिल की जायेगी। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा किउसका इस घटना में क्या रोल था? 

गौरतलब है कि पुलिस ने विकास दुबे समेत उसके कई साथियों को मार गिराया है। जबकि कईयों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!