बिकरू कांड: एनकाउंटर में मारे गए प्रेम की बहु मनु पर से हटी पुलिस की निगरानी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 Sep, 2020 02:48 PM

bikeru scandal police watchdog on prem manu s multi manu killed in encounter

उत्तर प्रदेश कानपुर के चर्चित बिकरू कांड एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के करीबी रहे प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहु मनु पांडेय जो कि इस कांड के बाद...

कानपुरः उत्तर प्रदेश कानपुर के चर्चित बिकरू कांड एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के करीबी रहे प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहु मनु पांडेय जो कि इस कांड के बाद से पुलिस की निगरानी में थी अब आजाद है। पुलिस की निगरानी उसपर से अब हट गई है।

बता दें कि उसके घर के बाहर पुलिस का पहरा था पर अब वह पुलिस पहरे से आजाद हो चुकी है और अपने जीवन को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं मनु सरकारी गवाह बनेगी कि नहीं इसपर पुलिस स्पष्ट नहीं है।

गौरतलब है कि एनकाउंटर में 2 जुलाई की देर रात आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद 3 जुलाई की सुबह पुलिस ने मनु के ससुर प्रेम प्रकाश पाण्डेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। 14 जुलाई को पुलिस ने इस मामले में मनु पाण्डेय के पति शशिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और 15 जुलाई को मनु के घर पर पुलिस फोर्स को बैठाकर निगरानी शुरू कर दी गई थी।

चौबेपुर थाने में तैनात एसआई देवेन्द्र सिंह बुधवार को मनु पाण्डेय के यहां गए थे। उससे लगभग आधा घंटे तक पूछताछ करके वापस चले गए। मनु ने दोनों के बीच क्या बात हुई यह बताने से इंकार कर दिया। उसका कहना था जो भी पुलिस-प्रशासन ने उसके लिए तय किया होगा। वह उसी के अनुसार कार्य करेगी।

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि मनु को सरकारी गवाह बनाए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है। उसके घर से सिपाहियों को हटाया गया है मगर निगरानी जारी है। घटना में उसके रोल को लेकर समीक्षा जारी है। जल्द ही इसपर निर्णय ले लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!