नौकरी से निकाले गए यूपी के 25 हजार होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी

Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Oct, 2019 12:05 PM

big news for 25 thousand homeguards of up fired from their jobs

उत्तर प्रदेश में हाल में नौकरी से निकाले गए 25 हजार होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गृह मंत्रालय ने सभी होमगार्डों की सेवाएं फिर से बहाल करने का आदेश दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल में नौकरी से निकाले गए 25 हजार होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गृह मंत्रालय ने सभी होमगार्डों की सेवाएं फिर से बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि अगला आदेश जारी होने तक इनकी सेवाएं जारी रहेंगी। होमगार्डों के लिए गृह मंत्रालय का ये आदेश दिवाली पर किसी बोनस से कम नहीं है। 

बता दें कि योगी सरकार ने बजट पर अतिरिक्त भार बढऩे की बात कहकर इन होमगार्ड की ड्यूटी खत्म कर दी थी। सरकार ने बजट में बैलेंस करने के लिए होमगार्डों की छंटनी की है। कानून व्यवस्था में ड्यूटी देने वाले होमगार्डों की संख्या में 32 प्रतिशत कमी की गई है। बता दें कि, एडीजी के आदेशानुसार 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं समाप्त हुई हैं। एडीजी पुलिस मुख्यालय, बीपी जोगदंड ने ये आदेश जारी किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 40 हजार होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है। होमगार्ड की ड्यूटी में भी बदलाव किया गया है। अब उनको 25 दिन की  बजाय 15 दिनों की ड्यूटी ही मिल सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!