Edited By Pooja Gill,Updated: 22 May, 2023 03:45 PM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हा शादी को बीच में छोड़कर मंडप से भाग गया। दरअसल युवक की शादी एक मंदिर में उसकी प्रेमिका...
Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हा शादी को बीच में छोड़कर मंडप से भाग गया। दरअसल युवक की शादी एक मंदिर में उसकी प्रेमिका के साथ हो रही थी। शादी अभी चल ही रही थी कि, दुल्हा बना युवक कोई बहाना बना कर मंडप से उठ गया और शादी को बीच में छोड़कर भाग गया। दूल्हे के भागने की जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने 20 किलोमीटर तक दूल्हे का पीछा कर उसे पकड़ लिया। बीच सड़क पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। फिर सभी ने मिलकर दोनों की शादी करा दी।

बता दें कि, यह पूरा मामला जिले के पुराना शहर का है। जहां की निवासी एक युवती ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के परिवार वालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं।
यह भी पढ़ेंः Janta Darshan: गोरखपुर में CM योगी ने किया जनता दर्शन, बोले- पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान

बहाना बनाकर मंडप से भागा दूल्हा
शादी के लिए मंडप सज गया और युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया। काफी समय तक उसके न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने करीब 20 किमी पीछा कर दूल्हे को भमोरा में एक बस में बैठे हुए पकड़ लिया।

दुल्हन को सजा देखकर लोग हैरान हो गए
इस दौरान युवती को दुल्हन के रूप में सजा देखकर लोग हैरान हो गए। उन्होंने सड़क के बीच ही ड्रामा शुरू कर दिया। हर किसी के जहन में यह सवाल था कि आखिर माजरा क्या है। बाद में पता लगा कि दूल्हा मंडप से भाग आया है। दुल्हन ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा तो दुल्हन उसे फेरे लेकर शादी करने की जिद पर अड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक मान गया और दुल्हन के साथ मंदिर आ गया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।