Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Sep, 2023 01:47 AM

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां एक कब्र से शव को खोदकर बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव के लोग तो हैरान हैं ही, वहीं पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि आखिर यह हरकत किसने और क्यों की है।
Barabanki News, (अर्जुन सिंह): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां एक कब्र से शव को खोदकर बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव के लोग तो हैरान हैं ही, वहीं पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि आखिर यह हरकत किसने और क्यों की है।

19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण हुआ था निधन
पूरा मामला बाराबंकी में देवा कोतवाली अंतर्गत सरसौंदी गांव से जुड़ा है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर फेंक दिया। जब इस बात की परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरसौदी गांव के निवासी समसुर रजा के छोटे भाई 55 वर्षीय कमर रजा का बीते 19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। निधन के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन जब सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण हैरान
कब्र को खोदने के बाद शव को बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण दंग रह गए। परिजनों के मुताबिक वह लोग इंदिरा नगर लखनऊ में रहते हैं। किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को दोबारा दफन करवाया। वहीं पुलिस के मुताबिक यह काम असमाजिक तत्वों का लग रहा है। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।