Agnipath Violent Demonstration: जौनपुर में अग्निपथ के 31 उपद्रवियों की जमानत निरस्त

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Jun, 2022 10:50 PM

bail of 31 miscreants of agnipath in jaunpur canceled

उत्तर प्रदेश में जौनपुर की अदालतों ने अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रर्दशन करने के 31 आरोपियों की जमानत अर्जी बुधवार को निरस्त कर दी। इन लोगों पर हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट का केस दर्ज है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर की अदालतों ने अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रर्दशन करने के 31 आरोपियों की जमानत अर्जी बुधवार को निरस्त कर दी। इन लोगों पर हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट का केस दर्ज है।      

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेना में भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना के विरोध में जिले के सिकरारा, बदलापुर तथा लाइन बाजार थाना क्षेत्र में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व लूटपाट के 31 आरोपियों की जमानत दीवानी न्यायालय की विभिन्न अदालतों से निरस्त की गई। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मामले में सीजेएम कोर्ट से 4, बदलापुर थाना क्षेत्र के मामले में एसीजे कोर्ट से 12, सिकरारा थाना क्षेत्र के मामले में एसीजेएम कोर्ट से 15 आरोपितों की जमानत निरस्त हो गई।

हिंसा करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। रिमांड मजिस्ट्रेट ने आरोपितों को जेल भेज दिया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!