Ayodhya: कल से शुरु होगा श्रीराम मंत्र महायज्ञ, यज्ञकुंड में डाली जाएंगी 1 करोड़ 30 लाख आहुतियां...शामिल हो सकते हैं योगी और शिवराज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Oct, 2022 07:44 PM

ayodhya shri ram mantra mahayagya will start from tomorrow

उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में बुधवार से श्रीराममंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में बुधवार से श्रीराममंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।       
PunjabKesari
महायज्ञ में 1 करोड़ 30 लाख आहुतियां
कार्यक्रम के आयोजक एवं श्रीरामहर्षण मैथिल सख्यपीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट चारूशीला मंदिर के महंत जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने बताया कि कल से अयोध्या धाम में श्रीराममंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इस महायज्ञ में 1 करोड़ 30 लाख आहुतियां होंगी। साथ ही 501 जापको द्वारा 13 करोड़ षड़ाक्षर श्रीराम मंत्र का जप किया जायेगा।
PunjabKesari
देश के सभी संप्रदाय के धर्माचार्य होंगे सम्मिलित
उन्होंने बताया कि अनन्त विभूषित गौरांग महाप्रभु प्रेमावतार गुरुदेव सरकार रामहर्षण देवाचार्य महराज द्वारा संपन्न श्रीमंत्रराज अनुष्ठान के रजत जयंती समारोह पर यह आयोजन 5 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 11, 12, 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय विराट संत सम्मेलन है, जिसमें देश के सभी संप्रदाय के धर्माचार्य सम्मिलित होंगे। इसके अलावा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
PunjabKesari
महायज्ञ में 501 साधकों द्वारा 13 करोड़ राम मंत्र का जप
वल्लभाचार्य ने बताया कि श्रीराममंत्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल से शुरू हो रहे कलश यात्रा में लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ अयोध्या के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। जो सरयू तट पर पूजन-अर्चन के बाद श्रीरामहर्षण मैथिल सख्यपीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट चारुशिला मंदिर महायज्ञ समारोह स्थल जानकी घाट पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में 501 साधक 13 करोड़ राम मंत्र का जप और आठ सौ क्विंटल हवन सामग्री से आहुतियां दी जायेंगी। रामवल्लभाकुंज के परिसर में अनुष्ठान के अनुरूप 121 वर्ग फीट में 11 मंजिला मंडप में बने यज्ञ कुंड में डाली जाएंगी। जो बनकर तैयार हो गया है।
PunjabKesari
चारुशिला मंदिर से प्रारंभ होगी कलश यात्रा
उन्होंने बताया कि महानुष्ठान के दौरान शीर्ष कथाव्यास राजेंद्र देवाचार्य रामकथा पर केंद्रित प्रवचन की अविरल गंगा जानकी घाट बड़ा स्थान के परिसर में बहेगी। साथ ही रामचरितमानस, भागवत पुराण, वाल्मीकि रामायण, प्रेम रामायण आदि पवित्र ग्रंथों का पारायण भी होगा। जगतगुरु वल्लभाचार्य जी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा समारोह स्थल चारुशिला मंदिर से प्रारंभ होगी। जो पुन: कार्यक्रम स्थल पर जिसमें कलश यात्रा में 11 सौ कलशधारी महिलाएं, भागवत पुराण सिर पर लिए 501 श्रद्धालु, 15 रथ पर आरूढ़ होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!