Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Sep, 2022 01:44 PM

"ठुमक चलत रामचंद्र… बाजत पैंजनियां" स्वर के बीच स्वर कोकिला और भारत रत्न जैसे विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जा चुकी लता मंगेशकर के नाम अयोध्या में आज केंद्र और प्रदेश सरकार ने चौक का लोकार्पण किया। सरकार ने लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण कर उनके...
अयोध्या: "ठुमक चलत रामचंद्र… बाजत पैंजनियां" स्वर के बीच स्वर कोकिला और भारत रत्न जैसे विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जा चुकी लता मंगेशकर के नाम अयोध्या में आज केंद्र और प्रदेश सरकार ने चौक का लोकार्पण किया। सरकार ने लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण कर उनके जन्मदिन पर एक और उच्च सम्मान स्थापित किया। लता मंगेशकर के जन्म दिवस पर आज अयोध्या के राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट के मार्ग को जोड़ने वाले चौक का नामकरण लता मंगेशकर चौक करने के साथ ही, लता मंगेशकर की एक आकर्षक वीणा वादन की मुद्रा में मूर्ति का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया।

लोकार्पण के साथ ही लता मंगेशकर के "पायोजी मैंने राम रतन धन पायो" जैसे भजन गूंजने लगे। इसके बाद समारोह स्थल रामकथा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकार्डेड विशेष वीडियो प्रसारित किया गया। अब इस चैराहे पर भक्ति, संगीत और वास्तुकला का मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। यहां पर 24 घंटे अनवरत लता मंगेशकर के गाए गए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर गाय गए मधुर भजन सुनाई देंगे। 3 घंटे चलने वाले भव्य समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर और बहू कृष्णा मंगेशकर की मौजूदगी रही।
लता मंगेशकर चौक पर स्थापित वीणा को एक माह में 70 कलाकारों द्वारा तैयार इस वीणा की ऊंचाई या लंबाई करीब 12 मीटर यानि 40 फिट है, जबकि चौड़ाई 10 फिट है और वजन 14 टन है। गौरतलब है कि दिवंगत लता मंगेशकर की याद में यहां निर्मित चौक पर रामसुतार की बनायी विशाल वीणा को स्थापित किया गया है। चौक के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी और केन्द्रीय मंत्री रेड्डी राम कथा पाकर् के लिए रवाना हो गये। राम कथा पाकर् में लता मंगेशकर के जन्मोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश दिखाया जायेगा। इस अवसर पर लता मंगेशकर की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम और उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी है