अयोध्या: दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में BJP नेता समेत दो की मौत

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 May, 2020 02:25 PM

ayodhya bloody struggle in broad daylight two killed including bjp leader

लॉकडाउन के बीच राम की नगरी अयोध्या में सोमवार को दिनदहाड़े खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मामला हैरिंग्टनगंज ब्लाक के पलिया प्रताप शाह गांव का है। यहां के निवासी ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह और रनर...

अयोध्या: लॉकडाउन के बीच राम की नगरी अयोध्या में सोमवार को दिनदहाड़े खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मामला हैरिंग्टनगंज ब्लाक के पलिया प्रताप शाह गांव का है। यहां के निवासी ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह और रनर प्रत्याशी राम पदारथ यादव उर्फ नन्हा यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी। जिसमें दोनो की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार मृतक प्रधान जयप्रकाश सिंह बीजेपी सांसद लल्लू सिंह का करीबी था। घटना कि जानकारी होने के बाद सांसद लल्लू सिंह भी मौक़े पर पहुंचे थे। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर हजारों की तादात में लोग एकत्रित हो गए। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के पीछे आपसी विवाद माना जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!