बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रशासन का शिकंजा, 5.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2022 01:45 PM

attachment of benami assets worth rs 5 10 crore

जिला प्रशासन ने बुधवार को कुख्यात ‘आईएस 191 गैंग'' के सरगना और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक बेनामी संपत्ति को शासन के अधीन कुर्क कर लिया।  जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी...

गाजीपुर: जिला प्रशासन ने बुधवार को कुख्यात ‘आईएस 191 गैंग' के सरगना और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक बेनामी संपत्ति को शासन के अधीन कुर्क कर लिया।  जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस की जांच रिपोटर् के पर विचारोपरांत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुकी की कारर्वाई की है। इसमें बताया गया कि कुर्क की गयी संपत्ति गाजीपुर में मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि पर स्थित है। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में यह संपत्ति मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज है।

बयान में बताया गया कि संपत्ति की कुकर्ी के आदेश के क्रम में आज 27 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुकर्ी की कारर्वाई की जा रही है। बबेडी स्थित इस भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है एवं इसका बाजारू मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये है।  इस कुकी को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्तार अंसारी कि लगभग 65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुकी कर ली है। साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!