पूर्व CM कल्याण सिंह को देखने  SGPGI पहुंचे अमित शाह, हॉस्पिटल ने बताया- अगले 72 घंटे हैं बेहद अहम

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 01 Aug, 2021 05:50 PM

amit shah reached sgpgi hospital to see former cm kalyan singh

उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने एसजीपीजीआई अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जाना। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने एसजीपीजीआई अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जाना। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत काफी दिनों से बिगड़ी हुई है और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। अस्पताल ने बताया कि अगले 72 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं।

इस बाबत संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि 72 घंटे के डायलिसिस के बाद तबीयत में कुछ सुधार देखा गया। उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 दिन कल्याण सिंह की तबीयत के लिहाज से काफी अहम है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर किन्तु नियंत्रण में है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियालाजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

बता दें एसजीपीजीआई में भर्ती कल्‍याण सिंह की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है कल्‍याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन,  नेफ्रोलॉजी,  न्यूरोलॉजी,  एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर करीब से नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!