Amethi: गायत्री प्रसाद प्रजापति को 7 दिन की पैरोल, बेटी की शादी में होंगे शामिल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Mar, 2023 04:08 PM

amethi parole for 7 days to gayatri prasad prajapati

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति मंगलवार देर शाम 7 दिन की पैरोल पर अपने घर पहुंचे। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ गायत्री अपने निजी आवास आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान गायत्री के सैकड़ों समर्थकों का...

अमेठी: जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति मंगलवार देर शाम 7 दिन की पैरोल पर अपने घर पहुंचे। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ गायत्री अपने निजी आवास आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान गायत्री के सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड: BJP सांसद बोले- विकास दुबे नहीं बचा तो ये भी नहीं बचेंगे, अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो...

PunjabKesari
बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे गायत्री प्रसाद प्रजापति
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति अपनी छोटी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन से पैरोल की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को जिला पैरोल कमेटी ने मुहर लगा दी। 7 दिन की पैरोल पर रिहा होकर देर रात प्रजापति अपने आवास पहुंचे। जहां से वह अपने पैतृक गांव परसावा चले गए। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ रात करीब 9 बजे अमेठी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का कस्बे में जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान नम आंखों से गायत्री प्रजापति ने सब से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। करीब एक घंटा अपने आवास पर रहने के बाद देर रात 11 बजे अपने पैतृक गांव परसावा के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- योगी के नाम हुआ एक 'अद्वितीय' रिकॉर्ड: UP में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रचा कीर्तिमान

5 मार्च को होनी है छोटी बेटी शादी
गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति की छोटी बेटी की 5 मार्च को शादी है। इसी शादी में शामिल होने के लिए सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को सात दिन की पैरोल मिली है।  

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!