योगी के नाम हुआ एक 'अद्वितीय' रिकॉर्ड: UP में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रचा कीर्तिमान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Mar, 2023 02:38 PM

a unique record in the name of yogi

देश (Country) की वर्तमान राजनीति (Politics) में तेजतर्रार राजनेता, कुशल प्रशासक और दमदार छवि वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नाम एक अद्वितीय रिकॉर्ड (Unique record) दर्ज हो गया है। उन्होंने...

लखनऊ: देश (Country) की वर्तमान राजनीति (Politics) में तेजतर्रार राजनेता, कुशल प्रशासक और दमदार छवि वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नाम एक अद्वितीय रिकॉर्ड (Unique record) दर्ज हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले कांग्रेस (Congress) के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द (CM Dr. Sampurnanand) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (Late Chaudhary Charan Singh), स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Late Mulayam Singh Yadav), मायावती (Mayawati) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सीएम योगी (CM Yogi) के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते।
PunjabKesari
नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं योगी
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।
PunjabKesari
3 साल से अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री:-

        नाम         दिन         पार्टी
   योगी आदित्यनाथ   5 वर्ष 347 (पदस्थ)   भाजपा
   डॉ. संपूर्णानन्द   5 वर्ष 345 दिन   कांग्रेस
   अखिलेश यादव   5 वर्ष 4 दिन    सपा
   मायावती     4 वर्ष 307 दिन    बसपा
   मुलायम सिंह यादव    3 वर्ष 257 दिन       सपा

 

 तिहाई से ज्यादा बहुमत पाने वाली बीजेपी पहली पार्टी
योगी के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं इससे पहले 2017 में बीजेपी को 312 सीटें प्राप्त हुई थी। इस तरह बीजेपी यूपी में पहली पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला।
PunjabKesari
मिथक तोड़ने वाले सीएम
इन तमाम बातों के साथ ही योगी मिथक तोड़ने वाले सीएम भी हैं। पहले यह कहा जाता था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है। इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था। योगी सीएम बनने के बाद लगभग 6 वर्ष में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा गए, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!