गरीबी का आलम! खपरैल का जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत, 3 की हालत गंभीर

Edited By Umakant yadav,Updated: 24 May, 2021 01:46 PM

alam of poverty woman dies of rag house collapse 3 in critical condition

रामपुर महारथ निवासी गुलाब सिंह की पुरानी खपरैल का मकान काफी जर्जर हो चुका था। एक हफ्ते से परिवार के लोग ही मकान को धीरे धीरे तोड़ कर धवस्त कर रहे थे। शनिवार को गुलाब सिंह व उनकी पत्नी सत्यभामा सिंह, शालू सिंह अजित सिंह व श्रृष्टि सिंह दीवार तोड़ रहे...

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 14 लोहिया नगर के रामपुर महारथ में एक जर्जर खपरैल की मकान की दीवार गिर गयी जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग ही मिलकर जर्जर मकान को गिरा रहे थे।

रामपुर महारथ निवासी गुलाब सिंह की पुरानी खपरैल का मकान काफी जर्जर हो चुका था। एक हफ्ते से परिवार के लोग ही मकान को धीरे धीरे तोड़ कर धवस्त कर रहे थे। शनिवार को गुलाब सिंह व उनकी पत्नी सत्यभामा सिंह, शालू सिंह अजित सिंह व श्रृष्टि सिंह दीवार तोड़ रहे थे तभी अचानक पूरी दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें चारों दब गए। दीवार गिरने की आवाज़ सुनकर गुलाब सिंह का पुत्र अजित सिंह व अगल बगल के लोग पहुंचे और मलबा हटा कर चारों लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डाक्टरों ने सत्यभामा सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुलाब सिंह, शालू व श्रृष्टि सिंह की स्थिति गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!