Edited By Imran,Updated: 07 Feb, 2025 12:21 PM

महाकुंभ की अपार सफलता के बाद समाजवादी पार्टी हिंदुत्व की राह पर जाती दिखाई दे रही है। दरअसल, अब लखनऊ में सपा कार्यालय में पोस्टर के जरिए संदेश दिया जा रहा है कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेंगे और 2032 में भव्य...
लखनऊ: महाकुंभ की अपार सफलता के बाद समाजवादी पार्टी हिंदुत्व की राह पर जाती दिखाई दे रही है। दरअसल, अब लखनऊ में सपा कार्यालय में पोस्टर के जरिए संदेश दिया जा रहा है कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेंगे और 2032 में भव्य महाकुंभ कराएंगे।
आपको बता दें कि बीते 5 फरवरी को अयोध्या के मिल्कीपुर में उपचुनाव संपन्न हुआ है। यहां पर मतदान के दौरान सपा कार्यकर्ता और अखिलेश यादव लगातार धांधली का आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद ही अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर विवादित बयान दिया था। जिसकी खूब आलोचना भी हुई थी। अखिलेश यादव ने आयोग को मरा कह दिया था और कफन भेंट करने की बात कही थी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर चुनाव में धोखाधड़ी की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा इसी तरह चुनाव लड़ती है।
यह भी पढ़ें:- 'चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा', उपचुनाव के बाद इसलिए भड़के अखिलेश
लखनऊ: अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानि 5 फरवरी को मतदान किया गया था। मतदान के दौरान पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप को सिलसिला जारी रहा। सपा के द्वारा लगातार धांधली करने का आरोप लगाया गया। अब नतीजों का इंतजार है जो कि 8 फरवरी का आएगा।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने कहा है कि 'यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा.'