अखिलेश ने VIDEO ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- UP की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Apr, 2022 11:38 AM

akhilesh targeted bjp by tweeting video said up s emergency

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को घेरा है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के धक्कामार राज में जनता के लिए बनी उप्र की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में है। अब ये स्वयं जनता...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को घेरा है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के धक्कामार राज में जनता के लिए बनी उप्र की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में है। अब ये स्वयं जनता के सहारे हैं। ये कैसा विरोधाभास है। इसके साथ ही अखिलेश ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। जिसमें कुछ लोग फायर सर्विस की गाड़ी को धक्का लगा रहे हैं।

 

इससे पहले जारी एक बयान में अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। गरीब लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं और भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में दवा नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है, जबकि कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज के जिला अस्पताल के ‘ब्लड बैंक’ में ‘नेगेटिव ग्रुप ब्लड’ की एक भी यूनिट नहीं बची है। यहां जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ जाना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं अखिलेश ने आरोप लगाया कि मरीजों को ‘स्ट्रेचर’ और ‘व्हीलचेयर’ तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार थी तब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। अखिलेश ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 शुरू की गई थी। यह अब पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। लोग इलाके के लिए भटक रहे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!