वोटिंग के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर अखिलेश यादव ने प्रशासन व भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'बूथों को लूट रहे इनके लोग'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 May, 2023 09:43 AM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के प्रथम चरण के मतदान में मैनपुरी (Mainouri), सहारनपुर (Saharanpur) और फतेहपुर (Fatehpur) में बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत...

कन्नौज(नित्या मिश्रा): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के प्रथम चरण के मतदान में मैनपुरी (Mainouri), सहारनपुर (Saharanpur) और फतेहपुर (Fatehpur) में बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन व भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बूथों को भाजपा और प्रशासन के लोग लूट कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कई तरह के माध्यमों से प्रशासन व चुनाव आयोग से शिकायत कर रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये कैसा लोकतंत्र है। लोग इनकी नाकामी पर वोट (Vote) डालना चाहते हैं लेकिन भाजपा (BJP) के लोग वोट डालने नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि मैंने खुद मैनपुरी एसपी (Mainpuri SP) से बात की है उनको भरोसा दिलाया गया है।

ये भी पढ़ें: 

- UP Nikay Chunav 2023: संभल में फर्जी वोटर कार्ड के साथ 130 लोग गिरफ्तार, यूपी पुलिस जांच में जुटी

- जानें गैंगस्टर अनिल दुजाना की क्राइम हिस्ट्री, 18 मर्डर सहित 62 केस.....2019 में अदालत परिसर में की थी मंगनी

PunjabKesari

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपनी जनसभा की सीट नहीं भर पाए वह क्या जीतेंगे। केशव मौर्य मेरी कुंडली की बात कर रहे थे वह मुख्यमंत्री की कुंडली देखेंगे तो उनको अभी स्टूल मंत्री बनाया था फिर व्हील चेयर मंत्री बना दिया जाएगा। कन्नौज में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कन्नौज में 3 लाख वोटों से इस बार हराएंगे। मीडिया वालों इस बयान को संभाल कर रख लेना। निकाय चुनाव के दूसरे फेज में मतदान के दौरान कन्नौज में गड़बड़ी को लेकर कहा कि वह लखनऊ से 55 मिनट में कन्नौज पहुंचेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!