योगी के मंत्री बाबूराम निषाद का आरोप- अखिलेश ने विदेश में पढ़कर यूपी में समरसता के बजाय अलगाववाद की राजनीति को दिया बढ़ावा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Apr, 2022 10:12 AM

akhilesh encouraged the politics of separatism instead of harmony in up

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बाबूराम निषाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलगाववाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बाबूराम निषाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलगाववाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है।       

निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव ने विदेश में पढ़कर यूपी में समरसता के बजाय अलगाव वादी राजनिति को बढ़ावा दिया है। अखिलेश ने अति पिछड़ो का हक मारा, गरीबों के विकास के लिये आवंटित बजट का बंदरबाट किया, इसी के चलते जनता ने हाल ही में संपन्न हुये चुनाव में सपा को पूरी तरह नकार दिया है।

राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमेशा विपक्षी दलों ने जातिवाद का चश्मा पहन कर राजनीति की जबकि भाजपा ने प्रदेश में पीने का पानी कृषि के लिये सिचाई, भूखे को अन्न, गरीबों को दवा देने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!