Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jul, 2022 10:29 AM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने के बाद राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप लोग जानते हैं वो कैसे नेता है। हम से कुछ न बुलवाएं तो बेहतर होगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी और...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने के बाद राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप लोग जानते हैं वो कैसे नेता है। हम से कुछ न बुलवाएं तो बेहतर होगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद राजभर लगातार अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोल रहे है। राजभर ने वो पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ते देखना नहीं चहते है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने विधान सभा चुनाव में पिछड़ो के हिसाब से टिकट नहीं दिया नहीं उन्होंने विधान सभा चुनाव में हमारी बात को मानी जिसकी वजह से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में भी उन्होंने हमारी बात नहीं न ही चुनाव में प्रचार किया। जिसका नजीता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के पहले ही समाजवादी पार्टी ने यशवंत सिंहा को समर्थन देने का ऐलान किया था। उसके बाद राजभर को अखिलेश ने प्रेसवार्त के दौनान नहीं बुलाया था जिसके बाद से अखिलेश और राजभर के बीच दूरीयां बढ़ती गई। उन्हों कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने उनसे वोट मांगा तो उन्होंने वोट दे दिया। जब कि विपक्ष के उम्मीदवार ने उन से वोट नहीं मांगा। समाजवादी पार्टी ने लेटर जारी करते हुए कहा कि राजभर और शिवपाल यादव को जहां पर भी अधिक सम्मान मिल रहा है वहां वो जा सकते है जिसके बाद राजभर ने प्रेसवार्त करके गठबंध टूटने की घोषणा की।