गुजरात के बाद अब यूपी में सीएम योगी की जनसभाएं, उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 01 Dec, 2022 06:40 PM

after gujarat now cm yogi s public meetings in up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ गुजरात में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने व चुनाव प्रचार करने के बाद

लखनऊ (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ गुजरात में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने व चुनाव प्रचार करने के बाद यूपी में हो रहे उपचुनावों में कल भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कल मैनपुरी और रामपुर में रैलियां कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे।

पहले रामपुर फिर मैनपुरी में करेंगे प्रचार  
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो सबसे ज्यादा चर्चित व भाजपा के लिए साख बनन चुकी रामपुर व मैनपुरी की सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। वह सबसे पहले दोपहर 12:55 बजे रामपुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल लाइन मैदान रामपुर में  रैली कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे। रामपुर में कार्यक्रम खत्म करके मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे के करीब मैनपुरी पहुंचेगे। जहां क्रिश्चियन कॉलेज मैनपुरी में वह  3:10 बजे  जनसभा को संबोधित करेंगे।

28 नवंबर को करहल में की थी सभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले सोमवार को सपा के गढ़ करहल में जनसभा की शुरुआत की थी। जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की तो वहीं नेताजी के आशीर्वाद से मैनपुरी सीट जीतने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से ही रामपुर और आजमगढ़ भी जीते, अब मैनपुरी की बारी है। इस दौरान उन्होंने सैफई परिवार जमकर निशाना साधा। करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में सीएम योगी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा करने आए थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी महात्मा विदुर और महर्षि श्रृंगी जैसे ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है। ये तपोभूमि इस बार इतिहास लिखेगी।











 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!