मुख्य सचिव Manoj Kumar Singh ने संभाला कार्यभार, कहा- 'CM Yogi की जो भी योजना है, उनको प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा'

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jun, 2024 04:13 PM

chief secretary manoj kumar singh took charge

UP News: 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह आज शाम 5 बजे  मुख्य सचिव कार्यालय लोकभवन प्रथम तल A ब्लॉक में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्होंने कहा कि...

UP News: 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह आज मुख्य सचिव कार्यालय लोक भवन पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जो भी योजना है, उनको प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। हम लोग प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की तरफ आगे ले जाने का काम करेंगे। मुख्य सचिव बनने के बाद चुनौतियों के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। अभी तक कुछ विभागों का जिम्मा मेरे पास था, अब सभी विभागों का जिम्मा है, जाहिर है कि मेहनत भी दोगुनी करनी पड़ेगी।

मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे मनोज कुमार सिंह  
बता दें कि दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर सीएम योगी ने 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव और IIDC बनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा। लेकिन, मनोज कुमार सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए।

दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। उन्हें सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में यूपी कॉडर के 1987, 1988 और 1989 बैच के कई अफसरों की दावेदारी बढ़ गई थी। इसमें सबसे पहला नाम कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह का ही था। वह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनके पास मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में मनोज कुमार सिंह इस पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इसके अलावा भारत सरकार में सचिव पद पर तैनात अरुण सिंघल की वापसी भी मुख्य सचिव के तौर पर होने की चर्चा थी। लेकिन, उन्हें मौका नहीं दिया गया।   

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!