शादी के 2 दिन बाद पति का सच जान नई नवेली दुल्हन के उड़े होश, तोड़ा रिश्ता; दहेज का सारा सामान भी लिया वापस

Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Dec, 2023 11:55 AM

after 2 days of marriage the newlywed bride was shocked

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 2 दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर सभी दंग रह गए....

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 2 दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर सभी दंग रह गए। परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद ससुराल वालों को सारा दहेज वापस करना पड़ा। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। जहां के निवासी एक युवक पिछले 4 साल से एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था। कई बार प्रेमिका के कहने पर भी वह शादी करने का दावा करता रहा लेकिन शादी नहीं की। इसी बीच युवक की शादी  नगला मदारी निवासी एक अन्य लड़की के साथ तय हो गई। इस बारे में उसने अपनी प्रेमिका को कुछ  नहीं बताया। इसी के चलते बीती 26 नवंबर को युवक ने नगला मदारी निवासी लड़की से शादी कर ली। शादी के 2 दिन बाद ही युवक की शादी की भनक उसकी प्रेमिका को लग गई। जब दुल्हन अपने पति के घर से विदा होकर अपने मायके गई तो वहीं युवक की प्रेमिका पहुंच गई। उसने दुल्हन और उसके परिजनों के युवक पर धोखा देकर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, जब प्रमिका की बातों किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया तो उसने सबके सामने सबूत पेश किए। जिन्हें देखने के बाद दुल्हन के होश उड़ गए और उसने शादी तोड़ने का फैसला कर दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें.....
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, सीएम योगी देंगे अखिलेश के सवालों के जवाब
- CM योगी ने लगाया जनता दरबार; 300 लोगों की सुनी फरियाद, कहा- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम


इसी कड़ी में जब दूल्हा दुल्हन को विदा कराने के लिए उसके घर गया तो दुल्हन ने उसके साथ वापस जाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। अपनी बात पर अड़ी रही जिसके बाद रिश्ता टूट गया। जिसके बाद दूल्हे पक्ष को दहेज में लिया सारा सामान भी लौटाना पड़ा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!