सोनभद्र: लैंको पावर प्लांट में बड़ा हादसा होने से 13 मजदूर घायल, CM योगी ने संज्ञान लेकर दिया जांच का आदेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Apr, 2021 10:58 AM

accident at lanco power plant of sonbhadra 13 injured

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित लैंको पावर प्लांट में रविवार तड़के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के दौरान टीन शेड गिरने से 13 श्रमिक घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लैंको पावर प्लांट के यूनिट नम्बर दो...

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित लैंको पावर प्लांट में रविवार तड़के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के दौरान टीन शेड गिरने से 13 श्रमिक घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लैंको पावर प्लांट के यूनिट नम्बर दो को 22 मार्च को बंद कर अनुरक्षण कार्य चल रहा था।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक रविवार तड़के 02.45 बजे कार्य के दौरान एकाएक टीन शेड गिरने से 13 संविदा श्रमिक घायल हो गए जिसमें से 8 श्रमिकों को परियोजना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात छुटटी दे दी गई तथा गंभीर रूप से घायल 5 श्रमिकों को विशिष्ट चिकित्सा के लिए नेहरू अस्पताल जंयत रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर अब कोई भी मजदूर फंसा हुआ नहीं है। घायलों में धर्मजीत ( 25) , शिवम (20), विवेक (34), सन्दीप कुमार (25) और शिव कुमार (27) है। डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

PunjabKesariमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लैंको पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लिया है तथा स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि ये मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए और घायलों का समुचित इलाज कराया जाए तथा जो गंभीर रुप से घायल है उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए। मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। दुर्घटना की जांच का निर्देश उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को दिया है। योगी ने कहा कि ये घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!