शराब के नशे में युवक ने नग्न अवस्था में मचाया उत्पात, सड़क से गुज़र रही महिलाओं से की अभद्रता; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Oct, 2025 03:58 PM

a drunk man went on a rampage naked and harassed women passing by

यूं तो आपने लोगों को परेशान करने की अनेकों मामलो के बारे में सुना और देखा होगा जहां किसी न किसी तरीके से आम लोगों को परेशान किया जाता है। लेकिन मेरठ में लोगों को परेशान करने का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक शराब के नशे में अपने पूरे...

Meerut News, (आदिल रहमान): यूं तो आपने लोगों को परेशान करने की अनेकों मामलो के बारे में सुना और देखा होगा जहां किसी न किसी तरीके से आम लोगों को परेशान किया जाता है। लेकिन मेरठ में लोगों को परेशान करने का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक शराब के नशे में अपने पूरे कपड़े उतार कर घर के बाहर घूमता हुआ नजर आया। इसी बीच सड़क से गुजर रही महिलाओं के साथ वो अपने निजी अंगों को दिखाकर अश्लील इशारे करता हुआ भी नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह नग्न अवस्था में सरेआम घूमता हुआ ये युवक सड़क पर मौजूद लोगों को परेशान कर रहा है।
PunjabKesari
कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में सड़क पर निकल आया शराबी
दरअसल, ये मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के उत्तम नगर इलाके का है। जहां इलाके में रहने वाला बंटी नाम का ये युवक अचानक नग्न अवस्था में सड़क पर घूमता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि सड़क पर नग्न अवस्था में घूमने वाला बंटी शराब पीने का आदी है और इसी शराब के नशे में वो अपने कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में सड़क पर निकल आया। इस दौरान शराब के नशे में चूर और नग्न अवस्था में सड़क पर घूम रहे बंटी ने सड़क से गुजर रही महिलाओं को अश्लील इशारे भी किए। सड़क पर नग्न अवस्था में घूमते हुए शराबी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं इस मामले पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शराब के नशे में नग्न अवस्था में घूमने वाले युवक की स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई थी और सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचते हुए इस युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!