गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर और कार में सीधी भिड़ंत, मां-बेट की मौके पर ही मौत, 2 घायल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 May, 2022 12:25 PM

a direct collision between a tractor and a car coming in the wrong direction

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार में सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार में सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के नूंह जनपद के रहने वाले रिंकू (35 वर्ष) अपनी मां सोना देवी के साथ मेरठ दवाई लेने गए थे। वह मंगलवार की शाम को अपनी कार से मेरठ से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते पलवल की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच थाना दनकौर क्षेत्र के गांव अट्टा गुजरान के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार रिंकू तथा उनकी मां सोना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक शमशेर सिंह तथा मनजीत इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!