43 साल से फरार चल रहा 70 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जंजाली उर्फ जलालुद्दीन को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा, अब उसके संग जो हो रहा हैरान कर देगा....

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 May, 2025 01:16 PM

70 year old history sheeter who was absconding for 43 years arrested

यूपी की रामपुर की थाना शाहाबाद पुलिस ने 43 साल से फरार चल रहे एक हिस्ट्री शीटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "लापता हिस्ट्रीशीटर" के सत्यापन हेतु टीमों का गठन किया गया था ......

रामपुर (रवि शंकर) : यूपी की रामपुर की थाना शाहाबाद पुलिस ने 43 साल से फरार चल रहे एक हिस्ट्री शीटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "लापता हिस्ट्रीशीटर" के सत्यापन हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके तहत रामपुर की शाहबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है और 43 साल से फरार चल रहे हिस्ट्री शीटर जंजाली उर्फ जलालुद्दीन जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष है। उसको दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ऐसे 40 हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनकी कोई जानकारी नहीं हो पा रही है। विभिन्न थानों द्वारा उनका सत्यापन किया जा रहा है कि वह कहां हैं और किस स्थिति में हैं, सक्रिय तो नहीं है। इस संबंध में सभी की जानकारी की जा रही है।

इस विषय पर पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया कि देखिए पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय के निर्देश अनुसार हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन की कार्यवाही प्रचलित है। जब हिस्ट्रीशीटर सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की गई है तो बहुत से ऐसे लोग थे जो काफी दिनों से उनका जो वार्षिक रिमार्क होता था जो लिखा नहीं गया था और यह जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। वह कहां रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। इस संबंध में डीआईजी महोदय के द्वारा एक अभियान जो लापता हिस्ट्री शीटर है, जिनकी जानकारी नहीं हो पा रही है, अभियान चलाया गया। इस क्रम में हमारे पास करीब 40 ऐसे हिस्ट्रीशीटर थे जिनकी कोई जानकारी नहीं हो पा रही थी। 

विभिन्न थानों के द्वारा उनका सत्यापन किया गया कि वह कहां रह रहे हैं और किस स्थिति में है सक्रिय हैं या अपराध नहीं कर रहे हैं। इन सब की जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद पंकज पंत और उनकी टीम द्वारा एक ऐसे व्यक्ति जो थाना शाहाबाद के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशटर के रूप में दर्ज था। जिसका 43 साल से कोई अता-पता नहीं चल रहा था, उस सत्यापन के दौरान जानकारी की गई वह व्यक्ति दिल्ली में रहता हुआ पाया गया। उससे विस्तृत पूछताछ की गई और उसके बारे में जानकारी करके उसके संबंध में मंथन अंकित किया गया। नियम अनुसार विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!