UP में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत: CM योगी ने मृतक के परिजनों को 4 - 4 लाख रुपए देने का किया ऐलान
Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jul, 2022 03:39 PM

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बिजली गिरने से लोगों की मौत होने की घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बिजली गिरने से लोगों की मौत होने की घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बिजली गिरने के कारण मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को देर शाम जिले के मेजा, कोरांव, बारा एवं उतरांव में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जगदंबा सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से मेजा की 24 वर्षीय सन्नो देवी और 32 वर्षीय प्रतिमा शर्मा, कोरांव में 27 वर्षीय सोनू, बारा में 21 वर्षीय खुशबू और उतरांव में 28 वर्षीय गीता की मौत हो गई थी।
Related Story

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में थम गई लिफ्ट, 30 मिनट तक फंसे रहे 4 बच्चे... हनुमान चालीसा बनी हिम्मत का...

रात में हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करने वाले पढ़ लें ये खबर, टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने...

UP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने एकाएक बदल डाले 20 IAS अफसर, देखें ट्रांसफर की...

UP में 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ-रामपुर समेत इन जिलों में पुलिस कप्तान बदले, देखें लिस्ट

CM योगी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव, सपने हो रहे साकार

सुलतानपुर में बिजली का कहर, सड़क पर टूटकर गिरा 11KV का तार, 2 लोगों की करंट लगने से मौके पर दर्दनाक...

ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान करंट से संविदाकर्मी की मौत, अब हुआ बड़ा एक्शन... 5 अफसर सस्पेंड,...

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुला CM योगी का खजाना: देने जा रहे ₹1283 करोड़ का तोहफा, बदल जाएगी दोनों...

चीख-पुकार और तबाही! खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत... हालत देख कांप जाएगी रूह

CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, DCPCR में अध्यक्ष और 4 नए सदस्यों की नियुक्ति