UP: गंगा किनारे कटान के दौरान 58 दिनों में मिले 356 शव, नगर निगम ने कराया दाह संस्कार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Aug, 2021 05:09 PM

356 dead bodies found in 58 days during the harvesting of ganga

तीर्थराज प्रयाग में गंगा का जलस्तर बढ़ने से फाफामऊ घाट के किनारे कटान धंसने से पिछले 58 दिनों में मिले 356 शवों का नगर निगम ने दाह संस्कार कराया है। नगर निगम अभियंता आर के मिश्र ने आज यहां बताया कि बारिश शुरू होने से फाफामऊ घा...

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में गंगा का जलस्तर बढ़ने से फाफामऊ घाट के किनारे कटान धंसने से पिछले 58 दिनों में मिले 356 शवों का नगर निगम ने दाह संस्कार कराया है। नगर निगम अभियंता आर के मिश्र ने आज यहां बताया कि बारिश शुरू होने से फाफामऊ घाट के किनारे कई स्थानों पर कटान होने से रेत में दफनाएं गये शव दिखने पर नगर निगम उनका अंतिम संस्कार करा रहा है। पिछले 58 दिनों में 356 शव फाफामऊ घाट के किनारे कटान के कारण मिले हैं। जिसका दाह संस्कार नगर निगम ने करवाया।        

उन्होंने बताया कि रविवार को 11 शवो को देर शाम तक गंगा घाट पर दाह संस्कार कराया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम लगातार चौकसी बरत रही हैं। निगरानी टीम इन शवों को गंगा के पानी से निकाल-निकाल कर दाह संस्कार करा रही हैं। नगर निगम की महापौर अभिलाषा नंदी गुप्ता ने भी अपने हाथों से घाट पर मिले शवों को मुखाग्नि देकर पुण्य का कार्य चुकी है। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले चार जून से वह लगातार शवों को मुखग्नि देने का पुण्य कार्य कर रहे हैं। फाफामऊ घाट किनारे दफनाए गये शव बाढ़ के पानी के कारण हो रहे कटान के बाद के बाद बाहर दिखने लगते हैं। निगम की टीम अपनी निगरानी में दाह संस्कार कराती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!