खेल-खेल में कार के अंदर लॉक हो गए 3 बच्चे, दम घुटने से एक की मौत और दो...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 May, 2021 01:22 PM

3 children locked inside car in sports one dead due to suffocation

बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे 3 बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया...

बदायूंः बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे 3 बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला परा निवासी कैसर अली की बेटी की रविवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कस्बा अलापुर निवासी राशिद और उसका भाई साजिद अपने परिवारों के साथ कार से पहुंचे थे। रविवार देर रात विवाह समारोह चल रहा था तभी राशिद की बेटियां आसिफा (तीन) और मंतशा (पांच) और साजिद का बेटा पप्पू (छह) कार में जाकर बैठ गए और खेल-खेल में कार अंदर से बंद हो गयी।

उन्होंने बताया कि परिजन विवाह समारोह में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो मोहल्ले और आसपास के घरों में उन्हें तलाशा गया। इसी दौरान किसी ने तीनों बच्चों को कार में बेहोश पड़ा देखा। फौरन तीनों बच्चों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!