बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर; 17 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर, दो लखनऊ रेफर

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jun, 2026 01:17 PM

17 injured in bus truck collision on bahraich sitapur road

बहराइच में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा...

बहराइच : जिले में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसा हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक और लखनऊ से रुपईडीहा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

हादसे में बस सवार कई यात्री और ट्रक का परिचालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरदी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में पप्पू (42) निवासी इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच और सत्यदेव शर्मा (26) निवासी आनंदनगर चौराहा, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। 

शेष 15 घायलों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था बहाल की। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!