कन्हैया की गिरफ्तारी बेमानी, अपने गिरेबान में भी झांके भाजपा : मायावती

Edited By ,Updated: 15 Feb, 2016 04:46 PM

lucknow mayawati kanhaiya kumar

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की राष्ट्रद्रोह के आरोप में...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी को गलत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि अफजल गुरु को शहीद बताकर उसकी फांसी का विरोध करने वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को क्यों आतुर है।

मायावती ने कहा कि भाजपा पीडीपी से मिलकर सरकार क्यों बनाना चाहती है। यह तो उसकी विचित्र देशभक्ति और देशप्रेम है। पीडीपी ने ससंद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का न सिर्फ विरोध किया था, बल्कि उसे शहीद भी बताया था। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना कट्टरवादी और आक्रामक एजेण्डा लागू करना चाहता है।

राजनीतिक षडयंत्र के तहत कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की गई है। छात्रसंघ के अध्यक्ष को देशद्रोही बताना गलत है, पहली नजर में ही उनकी गिरफ्तारी गलत लगती है।  उन्होंने कहा कि जेएनयू उच्च शिक्षण संस्था है। केन्द्र सरकार उसे बदनाम करने में तुली हुई है। भाजपा सरकार ने आतंकवादी गतिविधि निरोधक अधिनियम का भी दुरुपयोग किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!