सगाई टूटी तो विलेन बने युवक ने रची ऐसी साजिश, साले को जेल भिजवाने के लिए CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 May, 2026 08:21 AM

youth arrested for threatening to blow up chief minister s residence

प्रयागराज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का उपयोग कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार....

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का उपयोग कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें:- सावधान! ChatGPT से बनाईं IPL की हूबहू नकली टिकटें, इकाना स्टेडियम के बाहर बेच रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितेश कटियार ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरूपयोग करते हुए वाट्सऐप पर मुख्यमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मऊआइमा थाने में शाहजहांपुर के नितेश कटियार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और आज उसे मऊआइमा थानाक्षेत्र में बरईपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें:- BJP MLA का भतीजा लापता: SRMS मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिले मोबाइल-लैपटॉप, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से उसका विवाह मऊआइमा थानाक्षेत्र की एक युवती से तय हुआ था और उसके साथ उसकी सगाई हुई थी। आरोपी ने कहा कि हालांकि किसी कारण से सगाई टूट गई और युवती के भाई से उसका विवाद हो गया। डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने युवती के भाई को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का उपयोग करते हुए वाट्सऐप पर मुख्यमंत्री के आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!