Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2026 11:36 AM

देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस से चालान काटने की अपील की है। विधायक ने सोमवार को कहा कि रविवार सुबह मेहड़ा पुरवां...
Deoria News: देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस से चालान काटने की अपील की है। विधायक ने सोमवार को कहा कि रविवार सुबह मेहड़ा पुरवां स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद मणि ने उनसे अपनी नई मोटरसाइकिल चलाने का आग्रह किया।
ये भी पढ़े:- प्रयागराज में सनसनी: ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पार्टनर ही निकले कातिल!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिपाठी ने कहा कि मैं उनके इस आग्रह को ठुकरा नहीं सका और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी की जो नियमों के खिलाफ है। विधायक ने कहा कि अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और चालान काटने की अपील की। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की भी अपील की। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।