UP News: पीलीभीत में भेड़िए के बाद अब सियार का खौफ, 5 बच्चों सहित कई लोगों पर किया हमला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Sep, 2024 10:38 AM

up news after the wolf in pilibhit now there is fear of jackal

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र के जंगल से सटे पीलीभीत जिले में शनिवार को सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह ने...

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र के जंगल से सटे पीलीभीत जिले में शनिवार को सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि यह हमला एक सियार ने किया है। उन्होंने बिलसंडा और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में वन्य जीव के हमले की पुष्टि के साथ स्पष्ट किया की सभी हमले सियार के ही हैं। सिंह ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भेड़िए अभी तक नहीं देखे गए हैं।

PunjabKesari

सियार ने  5 बच्चों सहित कई लोगों पर किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, सुसबार गांव के पूर्व प्रधान झाझन लाल ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुसवार और पंसोली गांव में शनिवार सुबह खेत पर जा रहे कुछ किसान सहित मासूम बच्चों पर खेत से निकले सियार ने हमला कर दिया जिसमें सात लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक, घायलों में 9 वर्षीय पंकज, 17 वर्षीय रोशनी और तीन वर्षीय खुशी शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!