UP में कहीं ओले तो कहीं आंधी: 15 मई तक मानसून जैसा हाल, जारी हुआ येलो अलर्ट

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 May, 2026 10:12 AM

up heavy rain and thunderstorm alert till may 15

उत्तर प्रदेश में जेठ की तपती दोपहर और लू (Loo) के बजाय लोग बारिश और ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। शनिवार (9 मई) को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने जो पलटी मारी उसने वैज्ञानिकों और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है। सुबह जहां लोग उमस और तेज धूप से...

Lucknow Rain Yellow Alert : उत्तर प्रदेश में जेठ की तपती दोपहर और लू (Loo) के बजाय लोग बारिश और ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। शनिवार (9 मई) को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने जो पलटी मारी उसने वैज्ञानिकों और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है। सुबह जहां लोग उमस और तेज धूप से बेहाल थे वहीं शाम होते-होते आसमान में काली घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश ने पूरे प्रदेश को सराबोर कर दिया।

PunjabKesari

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला। सुबह की उमस के बाद 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई जिलों में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है।

PunjabKesari

जानें क्यों हो रहा है बेमौसम बदलाव?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बदलाव के पीछे तीन मुख्य कारण हैं। पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। वहीं खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र नमी वाली हवाएं उत्तर भारत की ओर भेज रहा है। लगातार चल रही पुरवा हवाओं ने वातावरण में उमस बढ़ाई जिसके बाद बादलों का निर्माण हुआ।

PunjabKesari

15 मई तक ओले गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत का यह सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और आसपास के जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। विभाग का अनुमान है कि हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में शोक की लहर: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन

वहीं प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने जनता के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों और मोबाइल टावरों से दूर रहें। कटी हुई फसल को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल भीषण गर्मी (Heatwave) की वापसी की उम्मीद नहीं है जिससे आम जनता को राहत मिलती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!