नशे में धुत्त अग्निवीर का हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिसकर्मियों से की अभद्रता और हाथापाई, हिरासत में आरोपी
Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Aug, 2026 11:33 AM

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीते रविवार को शराब के नशे में एक अग्निवीर जवान के पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में....
Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीते रविवार को शराब के नशे में एक अग्निवीर जवान के पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें एक फौजी द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पाई गई। ठाकुर ने बताया कि आरोपी फौजी अग्निवीर बताया जा रहा है जिसे हिरासत में लेकर सेना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंकरखेड़ा थाने में इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।