Varanasi Airport पर मचा हड़कंप: यात्री की पिस्तौल से अचानक चली गोली, दो यात्री घायल

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Aug, 2026 12:07 PM

pistol accidentally discharges while held by passenger at varanasi airport

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई। फर्श से टकराने के बाद गोली छर्रे और टुकड़ों में बदलकर पास खड़े दो लोगों को जा लगी जिससे दोनों घायल...

वाराणसी : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई। फर्श से टकराने के बाद गोली छर्रे और टुकड़ों में बदलकर पास खड़े दो लोगों को जा लगी जिससे दोनों घायल हो गए।

बता दें कि आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास एक पिस्तौल और मैगज़ीन थी और उसने पिस्तौल और मैगज़ीन दोनों की जानकारी पहले ही दे दी थी। अचानक पिस्तौल से गोली चल गई गोली पहले ज़मीन पर लगी और फिर पास खड़े दो लोगों एक लड़के और एक महिला को जा लगी।

महिला की जांघ में गोली लगी, जबकि लड़के के हाथ में गोली लगी। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज हरहुआ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!