Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 02:25 PM

महाराजगंज जिले में नेपाल की सीमा से सटे सोनौली इलाके में फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनौली सीमा पर नियमित निरीक्षण के दौरान...
Maharajganj News: महाराजगंज जिले में नेपाल की सीमा से सटे सोनौली इलाके में फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनौली सीमा पर नियमित निरीक्षण के दौरान थाईलैंड की 32 वर्षीय युवती चोन युथिचिराफ को नेपाल से भारत में प्रवेश करते वक्त रोका गया और पूछताछ के दौरान शक होने पर उसके आव्रजन दस्तावेजों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए।
ये भी पढ़ें:- भदोही में बड़ा हादसा: टॉयलेट में बिखरे पड़े थे बिजली के तार, करंट लगने से 18 साल की छात्रा की मौ/त
उन्होंने बताया कि इसके बाद थाई महिला को हिरासत में ले लिया गया तथा पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई बार भारत आकर मथुरा और वृंदावन की यात्रा कर चुकी है। सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।