बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स की प्लेट में रेंगता दिखा कीड़ा, भड़की महिला पहुंची थाने... हरकत में आया खाद्य विभाग, सैंपल जब्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 03:15 PM

hapur news worm seen crawling in a plate of noodles at bikaner restaurant

स्वाद और ब्रांड के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का एक चौंकाने वाला मामला हापुड़ जिले से सामने आया है। जहां गढ़मुक्तेश्वर स्थित मशहूर बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स खाने आई एक महिला उस समय दंग रह गई, जब उसकी प्लेट में काला कीड़ा रेंगता हुआ नजर...

Hapur News: स्वाद और ब्रांड के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का एक चौंकाने वाला मामला हापुड़ जिले से सामने आया है। जहां गढ़मुक्तेश्वर स्थित मशहूर बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स खाने आई एक महिला उस समय दंग रह गई, जब उसकी प्लेट में काला कीड़ा रेंगता हुआ नजर आया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रसिद्ध फूड आउटलेट्स में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित महिला के मुताबिक, उसने रेस्टोरेंट में बड़े चाव से नूडल्स ऑर्डर किए थे। जैसे ही उसने खाना शुरू किया, उसकी नजर प्लेट में पड़े एक काले कीड़े पर पड़ी। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मचारियों से की। आरोप है कि गलती मानने के बजाय कर्मचारियों ने महिला के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया। स्टाफ की इस अनदेखी से आहत होकर महिला ने सीधा गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा दी। मामला तूल पकड़ते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी हरकत में आ गई। टीम ने तुरंत बीकानेर रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

ये भी पढ़ें:- दारोगा की वर्दी पकड़कर बोला- 'सबके सामने माफी मांगेगा तू', Video Viral होते ही सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य मानकों का कितना उल्लंघन हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने ऐसे बड़े रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!