दारोगा की वर्दी पकड़कर बोला- 'सबके सामने माफी मांगेगा तू', Video Viral होते ही सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 01:56 PM

sub inspector in uniform confronted while visiting ailing wife in greater noida

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बिसरख थाना क्षेत्र के यूीरिया मॉल के पास पार्किंग से गाड़ी निकालने के मामूली विवाद में एक दबंग ने ऑन-ड्यूटी वर्दीधारी दारोगा से ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि...

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बिसरख थाना क्षेत्र के यूीरिया मॉल के पास पार्किंग से गाड़ी निकालने के मामूली विवाद में एक दबंग ने ऑन-ड्यूटी वर्दीधारी दारोगा से ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की भी कर डाली। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना रविवार रात की है। पीड़ित दारोगा किसी अन्य जिले में तैनात हैं और अपनी बीमार पत्नी का हाल-चाल लेने अस्पताल आए थे। मॉल के पास गाड़ी निकालने की बात पर आरोपी रोहित चौधरी उनसे उलझ गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आपा खो दिया। उसने सार्वजनिक रूप से दारोगा की वर्दी पकड़ी, थप्पड़-धक्का मारा और रौब झाड़ते हुए कहा कि यहीं सबके सामने माफी मांगेगा तू।

ये भी पढ़ें:- आधी रात घर में घुसा नाबालिग... तमंचे के बल पर 15 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, चीख सुनकर पहुंची मां तो दी ऐसी धमकी

हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद जब दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे, तो मामला रफा-दफा कर दिया गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही इस दबंगई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों में गुस्सा भड़क उठा। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैसे एक दबंग पुलिस वाले पर भारी पड़ रहा है। जनता के आक्रोश और सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद बिसरख थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी रोहित चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!