अखिलेश की अयोध्या यात्रा पर केशव मौर्य का तंज, बोले- ‘राम भक्ति संदेह के घेरे में’

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Oct, 2026 08:27 PM

keshav maurya takes a dig at akhilesh s ayodhya visit says his devotion to ram

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव की राम भक्ति संदेह के घेरे में है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव की राम भक्ति संदेह के घेरे में है। बृहस्पतिवार को अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, वहीं यादव ने यह भी कहा कि '''हमारे लिए जो प्रभु राम हैं, वही प्रभु श्रीकृष्‍ण हैं और जो प्रभु श्रीकृष्ण है वही हमारे लिए प्रभु श्रीराम हैं।

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मौर्य ने कहा, ''अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है।'' उन्‍होंने कहा, "प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं। जो अयोध्या जाकर भी रामलला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब है कि उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है। क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं।

अखिलेश यादव के 'राम और कृष्ण एक ही हैं', वाले बयान पर मौर्य ने कहा, "तो अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि चले जाएं, श्री राम जन्मभूमि चले जाएं, काशी विश्वनाथ जी चले जाएं, लेकिन उनको वोट बैंक खिसकने का डर लगेगा।" मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी मौर्य ने कहा, "कांग्रेस को जवाब देश की जनता देगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!