यमुना में नहाते समय Video बनाने से आहत किशोरियों ने उठाया ऐसा कदम, हालत गंभीर... दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस की 3 टीमें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 08:11 AM

teenage girls consumed poison after being videographed while bathing in a river

Banda News: चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय वीडियो बनाने और फोटो खींच लेने से आहत 2 किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया...

Banda News: चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय वीडियो बनाने और फोटो खींच लेने से आहत 2 किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी से जानकारी मिली कि 16-17 साल की 2 किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों किशोरियों को जिला अस्पताल कर्वी रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल कर्वी से दोनों किशोरियों को बेहतर इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा ले जाया गया है, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Hathras: थाने के शौचालय में आरोपी की मौत, पुलिस कस्टडी में सुसाइड से मचा हड़कंप... कोतवाल और सिपाही सस्पेंड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय दोनों किशोरियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को यमुना नदी में नहाते समय कुछ लोगों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया था और तस्वीर खींच ली थी, जिसकी वजह से घर में उन्हें डांट पड़ी थी और इसी से आहत होकर उन्होंने जहर खाया है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार: फर्जी पहचान पर बनवा लिए थे आधार और पासपोर्ट, मां की मौत के बाद अवैध रूप से रह रहा था वसीद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम उनके परिजनों से संपर्क कर रहे हैं और इस मामले में पुलिस की 3 टीम काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की पहली टीम उचित इलाज सुनिश्चित कर रही है, दूसरी टीम किशोरियों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है जबकि तीसरी टीम वीडियो बनाने और फोटो खींचने वालों की तलाश कर रही है। जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!