सपा सांसद की PM मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी भूचाल, CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़ भारतीयों का अपमान'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 May, 2026 07:27 AM

sp mp s controversial remarks on pm modi spark political storm

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। लोधी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। लोधी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील को राष्ट्र-विरोधी करार दिया था। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए लोधी की टिप्पणी को मर्यादा का उल्लंघन बताया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सपा सांसद के सोमवार के बयान की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में निंदा की।

सपा का प्रदर्शन और सांसद की तीखी टिप्पणी
सपा कार्यकर्ता बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगाई जैसे मुद्दों पर राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपने के लिए महोबा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन की अगुवाई लोधी और सपा के जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव कर रहे थे। इससे जुड़े वीडियो में लोधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लोधी प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील पर सवाल उठाते हुए उनकी विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वह यह कहते दिख रहे हैं कि ऐसा प्रधानमंत्री न तो पहले कभी हुआ है और न ही भविष्य में कभी होगा। ज्ञापन सौंपने के बाद लोधी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

CM योगी का पलटवार: 'लोकतांत्रिक मर्यादा पर आघात'
सपा सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री ने इसे 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी। भाजपा नेताओं ने लोधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा ने बताया 'सपा का असली चेहरा'
पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचारों को सुनिए। यह वास्तव में समाजवादी पार्टी की अराजकता का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि यह मर्यादा का उल्लंघन है और ऐसी ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!