UP में बिहार के मजदूर को मिली तालिबानी सजा, काम से किया इनकार तो बरसी लाठियां, मौके का Video हो रहा Viral… आरोपी गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jun, 2026 12:45 PM

labourer brutally beaten for refusing to work

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में काम करने से इनकार करने पर बिहार के एक मजदूर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में काम करने से इनकार करने पर बिहार के एक मजदूर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के रोहनी हरजीपुर गांव के निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुमार पर बिहार के कटिहार जिले के खुजरा गांव निवासी राजू (35) की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पीटने का आरोप है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया, "घटना के संबंध में पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। उसे पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।" पुलिस के अनुसार, वीडियो में आरोपी काम करने से इनकार करने पर मजदूर को छड़ी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!