UP Police का बड़ा ऐक्शन, 50 हजार का इनामी 'महताब' एनकाउंटर में ढेर, SI को भी लगी गोली; कुख्यात 34 संगीन मामलों में था वांछित

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Jun, 2026 12:55 PM

man with 50 000 bounty on his head was killed in an encounter

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी...

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी की पहचान कैराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलकला निवासी कुख्यात अपराधी महताब उर्फ बेचैन के रूप में हुई। अपने भाई के साथ खेत में पानी लगाने जा रहे किसान नरेंद्र को तमंचा दिखाकर वह मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहा था। 

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन पी सिंह ने बताया कि घटना कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खंदरावली पुलिस चौकी के पास हुई। महताब अपने साथी के साथ बाइक पर किसान की मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेहताब उर्फ बेचैन को गोली लगी, एसआई (उप निरीक्षक) दीप चंद को भी गोली लगी है। एसपी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महताब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसआई दीप चंद का इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने महताब के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका साथी भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मेहताब हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उप्र के मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली व बागपत में लूट और हत्या के 34 मामलों में वांछित था। वह मार्च में एक महिला आरक्षी से सड़क पर हुई लूट के मामले में भी फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!