प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, जोरदार टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे... सपा नेता रत्नेश यादव की दर्दनाक मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jun, 2026 01:48 PM

sp leader ratnesh yadav died in a road accident in prayagraj

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार अन्य 3 युवकों को भी चोटें आई हैं। हंडिया क्षेत्र के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव कीडगंज में प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करते थे। बुधवार रात वह अपने 3 दोस्तों के साथ प्रेस से निकलकर सिविल लाइंस पहुंचे थे। यहां नाश्ता करने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे दोसा प्लाजा चौराहे के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

ये भी पढ़े:- गाजियाबाद के डासना में बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा ध्वस्त, 25 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय रत्नेश यादव आगे की सीट पर चालक के बगल में बैठे थे। टक्कर का सबसे ज्यादा असर उसी हिस्से पर पड़ा, जिससे उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद रत्नेश यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार में सवार उनके 3 अन्य दोस्तों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!