बेटे को तड़पता देख बचाने दौड़े मां-बाप, करंट ने एक झटके में छीनी दो जिंदगियां... दर्दनाक हादसे में तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jul, 2026 02:18 PM

father and son die of electrocution in banda

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में करंट लगने से एक पिता- पुत्र की मृत्यु हो गई जबकि मां झुलस गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी बाबूलाल (60) बांदा नगर के सिटी गाडर्न मैरिज हॉल में गाडर्...

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में करंट लगने से एक पिता- पुत्र की मृत्यु हो गई जबकि मां झुलस गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी बाबूलाल (60) बांदा नगर के सिटी गाडर्न मैरिज हॉल में गाडर् था। वह अपनी पत्नी मुन्नी (55) के साथ सिटी गाडर्न में ही रहकर ड्यूटी करता था। शनिवार को उसका बेटा धीरेन्द्र (25) उनसे मिलने आया था। बीती देर रात्रि धीरेंद्र लोहे के तार में फैले कपड़े उठाने गया था जहां तार में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आकर वह तड़पने लगा।

शोर सुनकर पिता बाबूलाल और मां मुन्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया। घटना में पिता और पुत्र दोनों की मृत्यु हो गई और मां झुलस गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक बताया कि सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां पिता बाबूलाल और पुत्र धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया और मां मुन्नी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। 

यह भी पढ़ें : जनता से मुलाकात, बच्चों को चॉकलेट और गोशाला में सेवा... गोरखपुर दौरे पर CM Yogi का अलग अंदाज 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा,‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कारर्वाई कराई जाएगी।‘ योगी शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थना पत्र लिए... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!