Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jul, 2026 01:43 PM

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में गुरुवार रात लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत हो गई ..
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में गुरुवार रात लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ) शुभम वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी विष्णु (25) और उनके ताऊ बलराम (70) रोजा मंडी में पल्लेदारी का कार्य करते थे।
दोनों गुरुवार रात काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेटेलाइट बस अड्डा पुल के अंडरपास के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : जनता से मुलाकात, बच्चों को चॉकलेट और गोशाला में सेवा... गोरखपुर दौरे पर CM Yogi का अलग अंदाज
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा,‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कारर्वाई कराई जाएगी।‘ योगी शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थना पत्र लिए... पढ़ें पूरी खबर ...