पहले शिक्षक को कुचला, फिर भागने के चक्कर में ई-रिक्शा पर पलटा ट्रक... अनियंत्रित वाहन ने ली 6 की जान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 May, 2026 07:38 AM

six killed four injured as sand laden truck overturns in banda

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम बालू से लदे ट्रक के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक...

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम बालू से लदे ट्रक के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) राजेश एस. ने बताया कि बुधवार शाम करीब पौने 5 बजे बिसंडा कस्बे से पहले लौली-शिव गांव के नजदीक बालू से लदे ट्रक ने घूरी गांव के सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर (61) को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल में ही मौत हो गई। रामेश्वर साइकिल से कहीं जा रहे थे।

भागते ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, मलबे के नीचे दबने से 5 और लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि शिक्षक की मौत के बाद कुछ लोगों ने भाग रहे ट्रक का मोटरसाइकिल से पीछा किया, इसी दौरान हड़बड़ाहट में ट्रक ड्राइवर ने बिसंडा कस्बे के आगे ओरन रोड़ पर नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और उसी के ऊपर ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि इससे रिक्शा सवार 4 लोगों- ममता (48), रिक्शा चालक राकेश (45), शाहबाज (12) और मुबीन (40) की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोहनलाल (50) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मासूम समेत 4 घायल, आरोपी ड्राइवर फरार; शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 6 हो गई है, जबकि घायल 4 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें एक 3 माह की बच्ची शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!