'आर्थिक तूफान के लिए रहें तैयार, मुश्किल समय आने वाला है', Rahul Gandhi ने युवाओं और किसानों को चेताया

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 May, 2026 01:26 PM

rahul gandhi warned the youth and farmers

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं-किसानों को महंगाई को लेकर चेताते हुए कहा, "दुख की बात यह है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा ....

रायबरेली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं-किसानों को महंगाई को लेकर चेताते हुए कहा, "दुख की बात यह है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।" दर्शकों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि नुकसान किसका होगा? और उन्होंने जवाब दिया, "न तो अंबानी का होगा और न ही अदाणी का। वे अपने महलों में बैठे रहेंगे, जिनकी चारों तरफ से सुरक्षा है। नुकसान भारत के किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और रोजगार पैदा करने वाले छोटे उद्योगों का होगा।" 

राहुल गांधी ने कहा "मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है। मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने वाली हैं और महंगाई आसमान छूएगी। फिर भी, वे कहते हैं कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं है। आज भी हम उनसे कहते रहते हैं- कार्रवाई कीजिए। जनता की रक्षा कीजिए। किसानों की रक्षा कीजिए। लेकिन वे कुछ नहीं करते। कभी वह (मोदी) नॉर्वे चले जाते हैं, कभी जापान, और फिर कहीं और। क्यों?"  विपक्ष के नेता ने एक बार फिर दोहराया कि एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसका सामना भारत ने पहले कभी नहीं किया।         

उन्होंने कहा कि "हम दिन-ब-दिन नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते आ रहे हैं – मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रक्षा करना शुरू कीजिए। अगर आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। फिर भी, वह क्या करते हैं? वह नॉर्वे चले जाते हैं। और नॉर्वे में वह कहते हैं, भाई अदाणी की मदद करो, अंबानी की मदद करो। यह हो रहा है। जनता को जागरूक होना चाहिए।" रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि देश को बदलने की शक्ति जनता के पास है, न कि मीडिया के लोगों के पास। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!